Listen to this article

दिल्ली में बिजली के PPAC दामों वृद्धि को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक तरफ़ यहाँ सरकार पर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ़ सरकार अपने बचाव में उतरी हुई है। लेकिन इसी बीच दिल्ली में एक राजनीतिक पार्टी जिसका नाम आपकी अपनी पार्टी पीपल्स है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान से टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना के साथ विशेष बातचीत के दौरान जब बिजली के PPAC दामों में वृद्धि को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने वर्ष 2020 में विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन कर अपना पक्ष रखा और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने माँग करी थी। मुफ़्त की दिल्ली में जितनी भी योजनाएं हैं । उस पर सरकार क़ानून बना दिया जाए ताकि भविष्य में ना दाम बढ़ाये जा सके ना ही इसमें कुछ बदलाव किया जा सके। सरकार जो मुफ़्त में बिजली देने की बात कह रही है। उस पर एक क़ानून बन जाना चाहिए और इससे लोगों को पक्की गारंटी मिलेगी ताकि भविष्य में अगर सरकार बदल भी जाती है तो लोगों को कम से कम मुफ़्त बिजली मिलती रहे। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता से बातचीत के दौरान आप पीपल्ज़ पार्टी के अध्यक्ष रामवीर चौहान ने क्या कहा देखें इस रिपोर्ट

आपको बता दें कि दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष में कई मुद्दों पर तलवारें खींची रहती है। इस बार मामला बिजली के PPAC दामों में वृद्धि को लेकर दिल्ली में विपक्ष द्वारा बवाल मचा हुआ है। उधर आपकी अपनी पार्टी पीपल्स ने मुफ़्त की योजनाओं पर क़ानून बनाने की माँग दोहराई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *