Listen to this article

अखिल भारतीय अग्रहरि वैश्य समाज का दो दिवसीय समारोह का आयोजन दिल्ली में सम्पन्न हुआ। पहले दिन शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई और इसके साथ ही कराला में समाज के सहयोग से बनाया गया नवनिर्मित अग्रहरि भवन का लोकार्पण किया गया था। रविवार को छठा विवाह परिचय सम्मेलन भी सम्पन्न हुआ। जिसमें क़रीब 80 युवक, युवतियों के विवाह योग्य विवरण को लेकर मंच से घोषणा करी गई। युवक, युवतियां और उनके माता पिता द्वारा मंच पर परिचय दिया गया। शाम को दो जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। बताया जाता है कि दोनों जोड़ो का विवाह बड़ी धूमधाम से और समाज की पूरी रस्मों और पूरी विधि विधान के साथ विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। अग्रहरी समाज के द्वारा जिन प्रतिष्ठित लोगों ने समाज के पवन और पुण्य कार्यों के लिए दान दिया था। ऐसे दान दाता लोगों का समाज के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने को उनका धन्यवाद किया और मंच पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। अखिल भारतीय अग्रहरि वैश्य समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय समारोह को टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने प्रमुखता से समारोह को कवर किया। इसके लिए समाज के द्वारा हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना का धन्यवाद किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने दिल्ली प्रदेश के अग्रहरि समाज के पदाधिकारियों से समाज द्वारा परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह को लेकर बात करी। किस तरह से अग्रहरि समाज द्वारा समाज के लोगों के लिए कार्य करता है। परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह की सफलता को लेकर क्या कहा।आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय अग्रहरी वैश्य समाज द्वारा दिल्ली में दो दिवसीय समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न होने को लेकर समाज के लोगों में काफ़ी उत्साह और ख़ुशी थी। अग्रहरी समाज के पदाधिकारी द्वारा समाज के लोगों को और ज़्यादा जोड़कर और मज़बूत करने की बात कही। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *