8 करोड़ रुपये की लागत से सीलमपुर विधान सभा के गांवों का कायाकल्प कर रही केजरीवाल सरकार

Listen to this article
  • विकास मंत्री गोपाल राय सीलमपुर विधान सभा में “विकास सभा” का किया आयोजन- गोपाल राय
  • दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, केजरीवाल सरकार ने लोगों के बीच पौधा वितरण – गोपाल राय

दिल्ली के विकास कार्यो में जनता की सहभागिता के लिए केजरीवाल सरकार ने सोमवार को सीलमपुर विधान सभा में “विकास सभा” का आयोजन किया। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि विकास प्रक्रिया में जनसहभागिता जरूरी है , इससे विकास कार्यों को गति मिलती है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 8 करोड़ रूपए से सीलमपुर विधान सभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। दिल्ली के गॉंव के विकास से संबंधित कार्यो के लिए सरकार ने 900 करोड़ रूपए का बजट रखा है। इस अवसर पर सीलमपुर विधान सभा के विधायक श्री अब्दुल रहमान और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था | जिसके तहत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है |इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं।

गोपाल राय ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है इसीलिए हमारी सरकार ने सभी विधान सभा में पौधरोपण और पौधा वितरणअभियान शुरू किया है। दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई से वृक्षारोपण और पौधा वितरण का अभियान शुरू हुआ है | उसी के तहत आज सीलमपुर विधान सभा में लोगों के बीच “विकास सभा” के दौरान पौधे का वितरण किया गया, उन्होंने बताया कि इस साल 7 लाख 74 हजार से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत इस साल 64 लाख से ज्यादा पौधे लगाने और वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। जिसे सभी हरित एजेंसी सहयोग से पूरा किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के दौरान निःशुल्क औषधीय पौधों के वितरण का कार्य शुरू किया गया है। ।दिल्ली की सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जा रहे हैं ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे |

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से चुनाव के समय जो महत्वपूर्ण गारंटी दी थी, उसमें दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए दो करोड़ पौधे लगाने का 5 साल में लक्ष्य रखा था। सरकार अपने इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में ही लगभग 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है | इस लक्ष्य को सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया गया है | दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है | दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है |

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *