Listen to this article

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों में बिजली मीटर की समस्याओं को लेकर हर दिन कुछ नया सामने आ रहा है।आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा जारी बिजली पंचायत अभियान के तहत लगातार क्षेत्र की कालोनियों में जाकर उनसे बिजली संबंधी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरे अभियान को टोटल ख़बरें द्वारा लगातार कवर किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के बीच में जाकर आप पीपल्स पार्टी के अभियान के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में बिजली मीटर को लेकर किस तरीक़े से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बुराड़ी की उत्तराखंड कॉलोनी पार्ट टू की कॉलोनियों में कुछ अजीब सी बिजली मीटर की समस्या देखने को मिली। यहाँ लोगों के मीटर लगे हुए हैं। स्ट्रीट लाइट भी चल रही थी। बिजली के तार भी बिछे हुए हैं। लेकिन यहाँ ऐसे लोगों को बिजली के मीटर का कनेक्शन नहीं मिल रहा है। जो लोग या तो नया मकान यहाँ बना रहे हैं या फिर पहली मंज़िल या उससे ऊपर की मंज़िल के लिए बिजली मीटर कनेक्शन का आवेदन किया जाता है तो उनसे NOC की माँग बिजली कंपनियों द्वारा DDA से लाने को कहा जाता है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने उत्तराखंड पार्ट टू की कॉलोनी के निवासियों से बिजली मीटर कनेक्शन और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर जानने का प्रयास किया। यहाँ पर बिजली मीटर को लेकर किस तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर लोगों ने बताया कि यहाँ पर मीटर लगे हुए हैं। लेकिन ग्राउंड फ़्लोर पर लगे हुए हैं।फ़र्स्ट फ़्लोर पर या जो नया मकान बना रहे हैं। उन्हें बिजली मीटर का कनेक्शन नहीं मिल रहे है। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में आप पीपल्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान और स्थानीय निवासी से बातचीत के दौरान लोगों ने क्या रहा।

आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा जिस तरह से क्षेत्र के लोगों के बीच में जाकर बिजली सम्बंधी समस्याओं को जानने का अभियान छेड़ हुआ है। लोग इस अभियान को काफ़ी सराहनीय क़दम बता रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *