युवाओं को सशक्त बनाने और कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को रोज़गार के उद्देश्य से कैनन इंडिया द्वारा सीएसआर प्रतिबद्धता के साथ मंगलवार को दो नए स्किल सेंटर खोलने की घोषणा करी।एक स्किल सेंटर दिल्ली के कापसहेड़ा में और दूसरा अंधेरी ईस्ट, मुंबई में खोला गया। बताया जाता है कि स्किल इंडिया मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट से स्किल डेवलपमेंट उत्पन्न कर समाज को अपना योगदान देने की कैनन इंडिया की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। स्किल डेवलपमेंट एंड लिवलिहुड प्रोग्राम का उद्देश्य शहरी झुग्गियों में रह रहे 18 से 25 साल के युवाओं को जीवन के लिए आवश्यक और रोजगारयोग्य कौशल प्रदान करके उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें ग्राहक-केंद्रित, ग्रे-कॉलर नौकरियों में प्लेसमेंट दिलाना है, ताकि उन्हें स्थिर रोजगार मिल सके।
पाँच सालों में 2500 युवाओं को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य के साथ यह प्रोग्राम गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) युवाओं पर केंद्रित है, जो वर्तमान में शिक्षा, रोजगार, या प्रशिक्षण (एनईईटी) से जुड़े हुए नहीं हैं। इस प्रोग्राम द्वारा इन अभ्यर्थियों को अत्यधिक मांग वाले सेक्टर्स जैसे बीएफएसआई, रिटेल, आईटी/आईटीईएस, ई-कॉमर्स, और क्विक सर्विस रेस्टोरैंट्स के लिए आवश्यक कौशल मिल सकेगा, और कम से कम 12,500 रुपये के औसत न्यूनतम वेतन के साथ वो रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब
इस घोषणा के बारे में कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ तोशियाकी नोमुरा से जानने का प्रयास किया आइए देखते हैं प्रेस वार्ता में उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में
बताया जाता है कि कैनन इंडिया द्वारा युवा आबादी राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। कैनन में हम इन लोगों को आवश्यक सहयोग व संसाधन प्रदान करके उनकी क्षमता का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नए स्किल सेंटर की स्थापना बाजार के लिए उपयोगी कौशल एवं अवसर प्रदान करने की ओर एक पहल है, जिससे युवाओं को एक सफल करियर बनाने एवं देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने में मदद मिलेगी। यह अभियान केवल प्रशिक्षण के लिए नहीं है, बल्कि युवाओं में आशा, आत्मविश्वास, और बड़े सपने देखने वालों के लिए यह प्रोग्राम प्रतिभागियों को सामूहिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


