Listen to this article

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अच्छे बीते पाँच साल लगे रहो केजरीवाल के नारे दिए थे। वहीं अब दिल्ली कांग्रेस द्वारा 10 साल दिल्ली बदहाल, कहां थे विधायक, कहां थी सरकार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आप पार्टी पर ज़ोरदार प्रहार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव द्वारा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी 1 सितम्बर से विशेष अभियान ‘‘आपका विधायक आपके द्वार’’ की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस ने दिल्ली की मजबूत नींव रखकर इसे वर्ल्ड क्लास शहर की पहचान दी थी। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और कुशासन मॉडल बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, पेंशन, शराब घोटाले जैसे अत्यधिक भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लिप्त नजर आती है। आप पार्टी नई-नई बातें करके अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की कोशिश विधायकों को जनता के बीच पहुँचाकर कर रही है। बताया दिल्ली के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी शासन सहित कई सपने दिखाकर आंदोलन जीवी आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद 11 वर्षों में राजधानी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपने तीन यानि Three “C”- Corruption, Commission, Cheating गवर्नेंस मॉडल से बदहाल बना दिया। आम आदमी पार्टी ने Corruption करने में Commission लेकर दिल्ली की जनता से Cheating करके दिल्ली के इतिहास में नए आयाम बनाए हैं। पेश है हमारे वरिष्ठ संवाददाता की यह रिपोर्ट।

आपको बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी अब सक्रिय भूमिका में नज़र आ रही है । प्रदेश अध्यक्ष की टीम भी जल्द बनने की बात कही जा रही है और दूसरी पुराने नेता भी पार्टी में लौट रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *