Listen to this article

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म उत्सव के मौक़े पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नि शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिवर, रक्तदान शिविर एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान विशेषकर केंद्र सरकार की सस्ती दवाईयां योजना लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को केशव पुरम भाजपा जिला कार्यालय मंत्री नितिन गोयल के द्वारा आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुरी जी ब्लॉक की झुग्गियों में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही महिलाओं स्वास्थ्य के लिए सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। बताया जाता है कि ये अभियान चार बूथ पर चलाया गया। लोगों को सस्ती दवाईयां मिले इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सस्ती दवाईयां योजना के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से बताया गया कि वे 90 प्रतिशत तक दवाइयों पर छूट ले सकते। आपको बता दें कि इन दिनों भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वहाँ जन्म दिवस मना रहे हैं और दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि भाजपा जिला केशव पुरम कार्यालय मंत्री के द्वारा क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हाल ही धीर पुर में नि शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिवर , जहांगीरपुरी में स्टेशनरी वितरण और अब महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूक अभियान चलाकर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *