Listen to this article

देश के स्वतंत्रता सेनानी की जयंती या पुण्यतिथि पर HIIMS अस्पताल के डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा बुक का विमोचन किया जाता है। शनिवार को नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के अवसर पर इस बार डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा बिना अंग्रेज़ी दवाइयों के ठीक होने पर आधारित एक किताब के साथ एक गेम बुक का विमोचन किया गया। डॉक्टर बिस्वरूप द्वारा आयोजित इंटीग्रेटिव मेडिसिन (सीआईएम) पाठ्यक्रम में प्रमाणन के उद्घाटन बैच के लिए दीक्षांत समारोह की मेजबानी भी करी गई। यहाँ आए सैकड़ों लोगों को डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा सात तरह के डी आई पी डाइट नाम से इस किताब की महत्वता के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा दावा किया किया गया कि किस तरह से खेल खेल में सात तरह की बीमारियों को कैसे पहचाना जाए और डाइट के द्वारा कैसे ठीक किया जाए। इसके साथ ही यहाँ आए कई विद्यार्थियों को तीन महीने का प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। तीन महीने का प्रशिक्षण श्रीधर यूनिवर्सिटी से पूरा किया गया। इस अवसर पर HIIMS ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के सह-संस्थापक आचार्य मनीष, विशिष्ट अतिथि श्रीधर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओ पी गुप्ता, डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी की टीम के मुख्य सदस्य आशुतोष मित्तल और योगेश मित्तल के इलावा स्वास्थ्य सेवा समुदाय से जुड़े लोग उपस्थित थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब डॉक्टर बिस्वरूप रॉय चौधरी से उनकी किताब जिसका नाम डी आई पी डाइट की महत्वता के बारे में जानने का प्रयास किया। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में मीडिया से बातचीत के दौरान बिस्वरूप रॉय चौधरी ने क्या कहा।

आपको बता दें कि यहाँ आए कई डॉक्टर और प्रतिनिधियों को भी अवार्ड और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना के विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *