Listen to this article

दिल्ली में हाल में ही तीन गन फ़ायर की वारदातें सामने आयी थी। पहली वारदात प्रसिद्ध कार शोरूम , दूसरी होटल पर और तीसरी नागलोई में मिठाई की दुकान पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार ये तीनों वारदातें हाइ प्रोफ़ाइल गैंगस्टर द्वारा रंगदारी माँगने के लिए गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दो नागलोई की मिठाई की दुकान पर गोलीबारी करने वाले शार्प शूटरों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम है हरिओम उर्फ़ लाला दूसरा आरोपी जतिन बताया गया है। लाला रोहिणी सेक्टर 20 का रहने वाला है और जतिन मुंडका गाँव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों द्वारा जेल में बंद दीपक बॉक्सर अंकेश लाकड़ा के नाम से था रंगदारी माँगते थे। दोनों गैंगस्टर दिल्ली में जेल में बंद हैं

बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल पाँच ज़िंदा कारतूस और एक देसी पिस्तौल और चार ज़िंदा कारतूस समेत एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकल बरामद की है। बताया जाता है कि दीपक बॉक्सर और अंकेश लाकड़ा ख़तरनाक बदमाश जितेन्द्र उर्फ़ गौगी के मरने के बाद गौगी गैंग को संभाल रहे हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। ब्यूरो रिपोर्टों टोटल ख़बरें दिल्ली।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *