दिल्ली नगर निगम द्वारा विशिष्ट क्यूआर कोड आधारित मोबाइल एप्लिकेशन ‘एमसीडी पार्किंग’ तैयार की गयी

Listen to this article

*इसके जरिये एप्लिकेशन यात्री को अपने वाहन के लिए पार्किंग स्थल पर भुगतान किए जाने वाले सटीक पार्किंग शुल्क का पता लगेगा

*पार्किंग ठेकेदारों द्वारा अधिक कीमत वसूलने पर लगेगी रोक

दिल्ली नगर निगम द्वारा आम लोगों को सुविधाजनक पार्किंग मुहैया करवाने के लिए विशेष पहल की गयी है। इस पहल के तहत अब दिल्ली नगर निगम पार्किंग में मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगेगी। उल्लेखनीय है कि विभिन्न एमसीडी अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग ठेकेदारों द्वारा अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इस समस्या को हल करने के लिए, एक विशिष्ट क्यूआर कोड आधारित मोबाइल एप्लिकेशन ‘एमसीडी पार्किंग’ तैयार किया गया है और इसे आर.पी. सेल, एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में चलने वाली सभी पार्किंग साइटों में शुरू किया गया है।

इस नयी व्यवस्था में, यात्रियों को अपने मोबाइल में एंड्रॉइड पर प्लेस्टोर से उपरोक्त एप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा। इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से यात्री को अपने वाहन के लिए पार्किंग स्थल पर भुगतान किए जाने वाले सटीक पार्किंग शुल्क का पता चल जाएगा। क्यूआर कोड सभी पार्किंग स्थलों पर उपलब्ध होगा। अधिक सुविधा के लिए एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *