Listen to this article

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया और दूसरी तरफ़ चुनावी मैदान में राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार भी चुनावी प्रचार में जोरो से जुटे हुए हैं हालाँकि भाजपा ने फ़िलहाल पहली सूची जारी कर 29 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है बात करें अगर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से यहाँ से भाजपा ने राजकुमार भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राजकुमार भाटिया ने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 आदर्श नगर से ही चुनाव लड़ चुके हैं और यहाँ से क़िस्मत आज़मा चुके हैं। लेकिन क़रीब 15 सो वोटों चुनाव हार गई थे। यहाँ से आम आदमी पार्टी के पवन कुमार शर्मा चुनाव जीते थे। भाजपा ने पुनः विश्वास जताते हुए श्री भाटिया को चुनावी मैदान में उतारा है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब भाजपा उम्मीदवार राजकुमार भाटिया से बात करी तो आइए देखते हैं उन्होंने अपने जीत को लेकर किस तरह से दम भरते दिखाई दिए। देखिए हमारे संवाददाता की एक्सक्लूसिव बातचीत की यह रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *