Listen to this article

आपकी अपनी पार्टी पीपल्ज़ ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में पार्टी के द्वारा छे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करी गई। बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स लगातार व दिल्ली की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। दूसरी सूची में 6 उम्मीदवारों पर विश्वास जताया है। प्रेस वार्ता के दौरान आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मुद्दों से भटकी पड़ी है एक दूसरे के ऊपर बेवजह विवाद कर इस चुनाव का प्रचार किया जा रहा है। जिसका जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला है उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं फिर लाएंगे केजरीवाल इसका मतलब यह समझें कि केजरीवाल फिर से भ्रष्टाचार लाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री जो कि अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुका हो और कोर्ट की उसके ऊपर बंदिशें है बावजूद इसके वे CM बनने का झूठा दावा कर रहे हैं । आइए देखते हैं प्रेस वार्ता में रामवीर चौहान ने क्या कहा देखें हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *