Listen to this article

केजरीवाल सरकार के दौरान खोले गए मोहल्ला क्लिनिक के बंद होने से दिल्ली की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के नाथूपुरा मेन मार्केट में खोला गया मोहल्ला क्लिनिक लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य जांच, दवा और इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह क्लिनिक चल रहा था, तब उन्हें घर के पास ही फ्री में ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार और अन्य बीमारियों की जांच के साथ दवाइयां मिल जाती थीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता था। अब क्लिनिक बंद होने से लोगों को प्राइवेट अस्पतालों और दूर के सरकारी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जहां लंबी लाइन और महंगे इलाज का बोझ उठाना पड़ रहा है।

लोगों की मांग है कि नाथूपुरा मेन मार्केट के मोहल्ला क्लिनिक या मजूदा सरकार की योजना के तहत आरोग्य मंदिर या जन स्वास्थ्य केन्द्र को तुरंत दोबारा चालू किया जाए। यहां डॉक्टर, नर्स और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा को राजनीति से ऊपर रखकर जल्द से जल्द क्लिनिक शुरू किया जाए। अगर जल्द क्लिनिक नहीं खुला तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में यहाँ के स्थानीय लोगों से जब इस मुद्दे को लेकर बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *