Listen to this article

पाँच फ़रवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार क्षेत्र में कहीं जनसंपर्क कर रहे तो कहीं जनसभा कर अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए अपील कर रहे हैं। शालीमार बाग़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में गुरुवार को GP ब्लॉक झुग्गी बस्ती के पास एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को संबोधन करने के लिए भाजपा सांसद मनोज तिवारी को आना था। परंतु किसी कारणवंश सांसद मनोज तिवारी जनसभा में नहीं पहुँच पाए। भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए अपने लिए समर्थन करने और लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील करी और भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने श्री तिवारी को फ़ोन लगाया। उन्होंने श्री तिवारी की बात क्षेत्रवासियों को सुनवाई । सांसद मनोज तिवारी ने फ़ोन पर भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता के लिए जनसभा में मौजूद लोगों से अपील कर पाँच फ़रवरी को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए आग्रह किया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में सांसद मनोज तिवारी ने फ़ोन पर क्या कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *