श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस द्वारा नई दिल्ली में स्थित डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को संस्था के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन एवं नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के नव नियुक्त कार्यकारिणी के कई उपाध्यक्ष , मंत्री , राज्य एवं स्थानीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने संस्था की शपथ ली। बता दें कि संस्था के क़रीब 80 हज़ार सक्रिय सदस्य हैं। चौदह राज्यों में संस्था में कार्यरत है। बताया जाता है कि संस्था पिछले क़रीब 120 वर्षों से कार्यरत हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन ने मंच से अपने संबोधन के दौरान कहा कि आने वाले समय में संस्था राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान कर जन कल्याण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष समितियों का गठन किया है। संस्था आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के साधु साध्वियां जो कि शेष काल में देश भर मैं व्यापक रूप से जो विचरण करते हैं अधिक लंबे चलने से कई बार सड़क दुर्घटना भी हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए क़रीब 25 किलोमीटर के अंतराल के लंबे रास्तों पर उपयुक्त एवं सुविधाजनक स्थान की खोज कर विहारदाम, स्थानक को अथवा भवन निर्माण करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में और प्रान्त में एक जैन भवन की स्थापना कर ली जाएगी। यहाँ पर धार्मिक , सामाजिक , सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जैन समाज का ग्लोबल पीस स्वमिट आयोजित किया जाएगा जो की राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूती से जैन समाज के द्वारा संदेश दिया जाएगा। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने संस्था के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन और अन्य सदस्यों से जानने का प्रयास किया कि संस्था किस तरह से कार्य करती है और संस्था का उद्देश्य क्या हैं। आइए देखते हैं मीडिया से बात करते हुए। उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता कि यह विशेष रिपोर्ट।
2025-02-09