ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन का चौबीसवाँ वार्षिक समारोह दिल्ली के पीतमपुरा में सम्पन्न हुआ। संस्था पिछले 24 वर्षों से पुरानी और नई कार बेचने वाले सैकड़ों कार डीलर संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। इस वार्षिक बैठक में पूरे भारत से कार डीलर्स आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं। ऑल इंडिया कार डीलर असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत करी। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संस्था की परंपरागत रस्म निभाते हुए तिरंगा गुब्बारों का गुच्छा आसमान की ओर संस्था के पोस्टर के साथ छोड़ा जाता है ताकि एक तो देश में शांति और अमन रहे ये संदेश दिया जाता है और दूसरा संस्था नई ऊंचाइयों को छूते हुए आगे बढ़े ये संदेश देने का प्रयास किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा संस्था का वार्षिक लेखा जोखा मंच से पेश किया जाता है। कई राज्यों के अध्यक्ष मंच से संबोधित कर नए सुझाव देते हैं और अपनी समस्याओं को भी रखते हैं। संस्था द्वारा गत वर्ष की उपलब्धियां और आने वाले वर्ष की योजना को रखा जाता है। मंच का संचालन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमित और दिल्ली के अध्यक्ष लोकेश मुंजाल के द्वारा किया गया। संस्था के लीगल अडवाइजर्स एडवोकेट अमर सैनी और संस्था के आंतरिक मामलों के जानकार और लीगल एडवाइज़र सुशील लालवानी ने बताया कि संस्था अपने कार डीलर्स के सदस्यों के लिए क़ानूनी सलाह भी देती है और क़ानूनी समस्या आने पर सदस्यों की मदद भी करी जाती है। संस्था के
अध्यक्ष जे एस नेयोल द्वारा यहाँ आए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मंच पर सम्मानित किया जाता है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना को भी उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। आइए देखते हमारे संवाददाता रिपोर्ट में।