दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से विकसित होती जिम चेन, एनीटाईम फिटनैस ने गोल्डन आई, ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में 150वें जिम का उद्घाटन किया गया। जिम का उद्घाटन शानदार आयोजन के साथ हुआ, जहां फिटनैस प्रशंसक, उद्योग जगत के लीडर और सेलेब्रिटीज़ इकट्ठा हुए, जो हेल्थ एवं वैलनैस के प्रति खास जुनून रखते हैं। मुख्यातिथि बिग बॉस 18 के विजेता करण वीर मेहरा ने रिब्बन काट कर जिम का उद्घाटन किया, उनके साथ बॉलीवुड के दिग्गज शाहबाज़ खान, पुनीत इस्सर, उपासना सिंह, विंदु दारा सिंह, मिस इंडिया एशिया पेसिफिक 2013, सृष्टि राणा, (अर्जुन), फिरोज़ खान और अनिल जॉर्ज भी मौजूद रहे। इन सितारों ने फिटनैस की अपनी यात्रा के बारे में दर्शकों को जानकारी दी और उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनीटाईम फिटनैस के फीचर ‘ट्रेन एनीवेयर’ पर भी रोशनी डाली गई, जिसके तहत जिम के सदस्य देश भर के किसी भी क्लब में वर्क आउट कर सकते हैं, ऐसे में यह भारत की सबसे सुलभ जिम चेन्स में से एक बताया गया। एनीटाईम जीम के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन, विशाल क्वात्रा, डायरेक्टर और नवेन्दु जैन, डायरेक्टर, एनीटाईम फिटनैस ने सभा को सम्बोधित किया, उन्होंने कहा कि 150-जिम के आंकड़े तक पहुंचना देश भर में फिटैनस को सुलभ बनाने के हमारे मिशन की पुष्टि करता है। पहले जिम से शुरूआत कर 150वें जिम तक पहुंचने की हमारी यात्रा बेहतरीन रही है, जहां हम लोगों को अनुकूल माहौल प्रदान करते हैं, ताकि वे अपनी हेल्थ एवं वैलनैस पर काम करने के लिए प्रेरित हों और उन्हें इसके लिए हर ज़रूरी सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि मेहमानों का हमारे साथ होना इस बात की पुष्टि करता है कि फिटनैस हर किसी के लिए है, और यह हमारे लिए शुरूआत है।’ उन्होनें कहा। उन्होंने ब्राण्ड की विस्तार योजनाओं पर बात करते हुए कहा, ‘‘हम नए शहरों एवं समुदायों में विस्तार करते हुए देश के अधिक से अधिक लोगों के लिए फिटनैस को आसान बनाना चाहते हैं। हमने 2026 तक देश भर में 200 से अधिक जिम खोलने का लक्ष्य तय किया है ताकि हेल्थ एवं वैलनैस लोगों के लिए पहले से कहीं अधिक सुलभ हो जाए। अभिनेता एवं फिटनैस प्रशंसक करण वीर मेहरा ने इस उपलब्धि पर उत्साह व्यक्त किया। यहाँ आए अतिथियों ने कहा कि एनीटाईम फिटनैस आपके लिए वर्क आउट को सबसे आसान और आनंददायक बनाता है, फिर चाहे आप कहीं पर भी हों। एनीटाईम फिटनैस के सदस्यों के जीवन में आए वास्तविक बदलावों ने दर्शकों को प्रेरित किया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-03-02








