कांग्रेस प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी का विरोध करती है, मुख्यमंत्री तुरंत प्रभाव से फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाए – देवेन्द्र यादव

Listen to this article

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने में सहायक बनने की जगह प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी पर चुप्पी साधकर प्राईवेट स्कूल मालिकों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है जबकि पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी प्राईवेट स्कूलों द्वारा एक वर्ष में 57 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की थी, दिल्ली वाले पूंजीपतियों को संरक्षण देने वाली सरकार की एकपक्ष नीति का शिकार होना शुरु हो गए हैं। 1 अप्रैल से 25 प्रतिशत फीस बढ़ोत्तरी के साथ एक वर्ष में फीस बढ़ोत्तरी 82 प्रतिशत तक पहुॅच गई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 वर्षों के दिल्ली सरकार के कार्यकाल में प्राईवेट स्कूलों को मनमाने ढं़ग से फीस बढ़ाने की मंजूरी कभी नही दी थी, जबकि केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूलों से छात्रों को जबरन फेल करके उन्हें प्राईवेट स्कूलों में भेजने के लिए प्रोत्साहित किया और फीस बढ़ोत्तरी पर कभी रोक नही लगाई। वर्तमान में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार और शिक्षा मंत्री दिल्ली के अभिभावकों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ आवाज को सुनने को तैयार नही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर है, सरकार की पिछले दरवाजे से मंजूरी के बाद ही प्राईवेट स्कूलों ने फीस बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी में मददगार बनकर प्राईवेट स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चो से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को छीनने में सहायक बन रही है। प्राईवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। कांग्रेस प्राईवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी का विरोध करती है और मुख्यमंत्री से मांग करती है इस पर तुरंत कार्यवाही करके रोक लगाई जाए।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *