दिनांक 03.04.2025 को उत्तरी पूर्वी जिला, थाना नंद नगरी, पुलिस ने गश्त के दौरान पीली मिटटी इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसकी सरसरी तौर पर तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा मय एक जिन्दा कारतूस पाया गया | तदनुसार मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना नन्द नगरी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई | जांच के दौरान उसकी पहचान हुसैन उर्फ़ बाबा, उम्र – 32 वर्ष पुत्र मुन्ना खान निवासी- झुग्गी, सुंदर नगरी के तौर पर हुई| आरोपी हुसैन उर्फ़ बाबा पहले भी चोरी के 09 अपराधिक मामलों में शामिल पाया गया|
मामले में आगे की कार्यवाही जारी है|
- थाना नंद नगरी, पुलिस ने एक महिला तस्कर को हिरासत में लेकर अवैध शराब के 110 पव्वे बरामद किये।
दिनांक 03.04.2025 को उत्तरी पूर्वी जिला, थाना नंद नगरी, पुलिस ने गश्त के दौरान 1महिला शराब तस्कर को आबकारी अधिनियम की धारा-33 में हिरासत में लेकर इसके कब्जे से अवैध शराब के 110 पव्वे बरामद किये है| आरोपी महिला की पहचान AAA उम्र -39 वर्ष निवासी-सुंदर नगरी दिल्ली के रूप में हुई है| आरोपी पूर्व मे भी आबकारी अधिनियम के 5 आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुकी है| मामले में आगे की कार्यवाही जारी है|









