दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला देश की अस्मिता पर हमला है, जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसका मुॅहतोड़ जबाव दिया जाना चाहिए। हम बाहरी ताकतों के मंसूबों को कभी भी कामयाब नही होने देंगे। संकट के समय में हम सब देश के साथ है।
देवेन्द्र यादव ने कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादी हमला चिंताजनक और दिल दहलाने वाला है। आंतकवादियों के घातक हमले में इतनी बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी, जो बेहद पीड़ादायक और निदंनीय है। दिल्ली कांग्रेस ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य मिले ऐसी प्रार्थना करती है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है। केंद्र और राज्य सरकार प्रभावित लोगों को तेजी से राहत प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाए और मृतकों और घायलों के लिए उपयुक्त वित्तीय मुआवजा भी देने की घोषणा करें।
देवेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करे सुरक्षा बल जल्द से जल्द जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़े, क्योंकि देश आतंकवाद किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। लगातार आतंकवादी घटनाओं की पुनरावृति में निर्दोष लोगों की जान जाना सुरक्षा के नजरिए से बहुत शर्मनाक है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि केंद्रीय और जम्मू कश्मीर की दोनों सरकारों को घाटी में स्थिति को सामान्य करने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि यह आतंकवादी हमला न केवल पर्यटकों को घाटी से दूर कर रहा है, बल्कि कश्मीर के लाखों लोगों की आजीविका खत्म कर रहा है, जिसका प्रभाव देश भर में पड़ेगा।