एक तरफ़ 26 नवंबर बुधवार को देश भर में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ़ वह कांग्रेस के द्वारा बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले लोगों को संविधान बचाने को लेकर शपथ दिलायी गई। जी हाँ ये ढोल ये नगाड़े की आवाज़ आप जो सुन रहे हैं। ये दरअसल लोगों को बताने का प्रयास है कि संविधान बचेगा तो लोगों अपना अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मंगेश त्यागी के द्वारा आयोजित ये संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया। यह पद यात्रा बंगाली कॉलोनी से आरंभ होकर बुराड़ी चौक पर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव थे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ इस संविधान बचाओ यात्रा में शामिल हुए। लोगों ने संविधान बचाओ यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस यात्रा को समर्थन दिया। बता दें कि यह यात्रा क़रीब 4 किलोमीटर तक निकाली गई। आपको बता दें कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा सरकार संविधान को ख़तरे में डाल रही है। संविधान के अनुसार सरकार कार्य नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस के द्वारा संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मंगेश त्यागी से जानने का प्रयास किया कि आख़िर यह यात्रा का क्या मक़सद है। इस पर उन्होंने क्या कहा आइए देखते हैं हमारे संवाददाता कि यह विशेष रिपोर्ट में।
बता दें कि 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया था। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

