Listen to this article

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में रविवार को भारत स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक राजीव दीक्षित की जयंती के अवसर पर डॉक्टर B R C द्वारा लिखित नई किताब जिसका नाम Cure Autism Now का विमोचन किया गया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम और आयुर्वेद और मेडिटेशन एक्सपर्ट मनीष आचार्य एवं कई गण्यमान्य अतिथि उपस्थित थे। बुक का विमोचन के दौरान डॉक्टर बिस्व रॉय चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि इस किताब में ऐसे कई और अनुभवों को साझा किए गए हैं जो की ऑटिज़्म का इलाज काफ़ी सफलतापूर्वक रहे। डॉक्टर विश्व रॉय चौधरी के द्वारा दावा किया गया कि ऑटिज़्म लाइलाज नहीं है। ऑटिज़्म से भी ठीक हुआ जा सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ऑटिज़्म ठीक होने के पाँच नियम को अगर हम अपनाते हैं तो इससे ऑटिज़्म के पीड़ित व्यक्ति ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह पाँच नियम उनके द्वारा लिखित किताब में नुस्के उपलब्ध हैं। इस मौक़े पर कई ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों के माता पिता और कुछ लोगों ने अपना अनुभव को मंच पर साझा करते हुए कहा कि उन्हें डॉक्टर विश्वा रॉय चौधरी द्वारा दिया गया इलाज में काफ़ी फ़ायदा मिला है। बता दें कि किताब के विमोचन के साथ ही उन विद्यार्थियों को सर्टिफ़िकेट वितरित किए गए जिन्होंने सर्टिफिकेशन इन ऑटिज़्म का कोर्स किया था। ऐसी 410 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और इन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *