दिल्ली में चौदह पंद्रह और सोलह जनवरी को स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिनके चेहरे की विकृतियों के साथ जी रहे हजारों बच्चों और वयस्कों त्वचा का इलाज नहीं करवा सकते हैं। आर्थिक कठिनाइयों, विशेष चिकित्सा सुविधाओं की कमी और सामाजिक समस्या से जूझ रहे हैं। इसी चुनौती को दूर करने के उद्देश्य से BJS Delhi (भारतीय जैन संगठन दिल्ली) 14 से 16 जनवरी तक मुनि मायाराम जैन अस्पताल, पीतमपुरा में तीन दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देशभर के वंचित मरीजों को जीवन बदलने वाली सर्जरी उपलब्ध कराई जाएगी। शुक्रवार को अनुव्रत भवन, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ शासन श्री मुनि श्री विमल कुमार जी एवं बहुश्रुत मुनि श्री उदित कुमार जी द्वारा नवकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ किया गया।
इस प्रेस वार्ता को BJS Delhi के अध्यक्ष डॉ. कमल जैन सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप गरिमापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
सर्जरी कैंप के संयोजक विजय जैन ने बताया कि यह कैंप जन्मजात चेहरे की विकृतियों जैसे कटे होंठ व तालू, भेंगापन, चेहरे के निशान और धब्बों के लिए पूर्णतः निःशुल्क सुधारात्मक उपचार प्रदान करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 14 जनवरी को ओपीडी परामर्श, मेडिकल जांच एवं लैब टेस्ट होंगे, जबकि 15 और 16 जनवरी को सर्जरी निःशुल्क प्रदान करी जाएगी। देखते हैं राजधानी ख़बर की रिपोर्ट में।
2026-01-05


