दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्या के एक ऐसे आरोपी को गिरफ़्तार किया है जिसने अपने ही किसी जानकार के 30, हज़ार रुपये देने थे। पैसा बार बार माँगने पर उसको मौत के घाट उतार दिया था। और फिर हिम्मत देखिए हत्या करने के बाद ज़िम्मेदारी लेते हुए आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। दरअसल मामला 23 जनवरी का है यहाँ उत्तरी पूर्वी वेलकम इलाके दिल्ली के एक कैफे में ताबड़ तोड़ गोलियां चलायी गई थी। जिसमें फैजान नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को तिमारपुर से गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद मोइन कुरैशी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को रात करीब 9:55 बजे, वेलकम निवासी 24 वर्षीय फैजान पुत्र शेरोज आलम को कबीर नगर स्थित 100 फूटा रोड पर स्थित “किंग कैफे” के अंदर गोली मार दी गई। हमलावर ने कैफे में मौजूद कई गवाहों के सामने कई राउंड गोलियां चलाईं। अगले दिन, 23 वर्षीय मोहम्मद मोइन कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने हत्या की बात कबूल की। वीडियो पोस्ट करने के बाद, कुरैशी गायब हो गया और बाद में उसने अपना कबूलनामा डिलीट कर दिया। बदमाश कितना भी शातिर ही क्यों न हो पुलिस से बच नहीं सकता है। स्पेशल सेल ने लगातार संदिग्ध के परिवार और करीबी सहयोगियों पर गुप्त निगरानी रखी। 30 जनवरी की सुबह, टीम को पता चला कि कुरैशी दिल्ली से भागने के लिए धन जुटाने के इरादे से धीरपुर, आईटीआई, तिमारपुर के पास पैसे इकट्ठा करने वाला था। जब कुरैशी एक काली मोटरसाइकिल पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने का कहा। उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे कुरैशी के बाएं पैर में चोट आई। बाद में उसे काबू में कर अस्पताल ले जाया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में
बहरहाल पुलिस ने बड़ी कामयाबी करते हुए। एक सेमी ऑटोमैटिक लोडेड पिस्टल बरामद की गई। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट

