Listen to this article

रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित India Islamic Cultural Centre में आयोजित हुआ।
इस इफ्तार कार्यक्रम की मेजबानी असमा गुलज़ार द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रोज़ा इफ्तार के साथ-साथ आपसी संवाद और मेल-मिलाप का माहौल देखने को मिला।
मेजबान असमा गुलज़ार ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, दया, सहिष्णुता , मोहब्बत और साझा भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समझ और सद्भाव को मजबूत करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक आयोजन समाज में एकता और सामूहिक सद्भाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इफ्तार के बाद उपस्थित लोगों ने देश में शांति, समृद्धि और भाईचारे की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *