Listen to this article

राजधानी दिल्ली के नारायणा में स्वर्णकार समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वर्णकार के कई मुद्दों और समस्याओं को लेकर चर्चा करी गई। व्यापारियों की चुनौतियों और सामाजिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा के दौरान दिल्ली में स्वर्णकार समाज का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में खगड़िया बिहार लोक सभा क्षेत्र से सांसद राजेश वर्मा को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष की सर्वसम्मति से घोषणा करी और इसके साथ ही पदभार ग्रहण किया | इस मौके पर राजेश वर्मा ने कहां की स्वर्णकार समाज के विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णकला बोर्ड स्थापना हेतु पुरजोर प्रयास किया जाएगा l
यह बोर्ड स्वर्णकार समाज के सामने आ रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में कानून की धारा 411 ( BNS 317) के तहत सोने चांदी की खरीदी पर पुलिस प्रताड़ना की जाती है इस पर राज्य सरकारों से बात करके इस समस्या को दूर किया जाएगा l इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के स्वर्णकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने कहा कि धारा 411 मामले में पुख्ता कानून लाना और उस पर अमल करना जरूरी है ताकि मासूम ज्वैलर्स और कारीगरों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न बंद हो। कार्यक्रम का संचालन विमल किशोर सोनी ने किया गया। इस मौक़े पर घनश्याम सोनी, मदन लाल सोनी, योगेश सोनी, डॉ अनिल कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश भाजपा नेता ज्योति सोनी, सुप्रसिद्ध अखिल भारतीय कवि सुदीप भोला की उपस्थिति थे| आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के विशेष संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *