Listen to this article

पीपी डब्ल्यूपीआईए, थाना अशोक विहार की टीम ने तड़ीपार घोषित बीसी बदमाश अजीत उर्फ शिवम (25 वर्ष) को एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 6 मई को सूचना मिली कि तड़ीपार बीसी अजीत उर्फ शिवम अवैध हथियार लेकर डब्ल्यूपीआईए क्षेत्र में अपराध की फिराक में घूम रहा है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसएचओ अशोक विहार और एसीपी आकाश रावत की देखरेख में एसआई रोहित चाहर, इंचार्ज पीपी डब्ल्यूपीआईए के नेतृत्व में टीम गठित कर जाल बिछाया गया। आरोपी को पकड़कर तलाशी में पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए गए। थाना अशोक विहार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी बहन पर 2025 में हुए जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बना रहा था। उस मामले में अग्रिम जमानत पाने वाले युवक को मारने आया था। आरोपी थाना अशोक विहार का घोषित बीसी है और लूट, झपटमारी, आर्म्स एक्ट व चोरी के 39 मामलों में शामिल रह चुका है। उसके पिता, माता और दो मामा भी क्षेत्र के बीसी हैं। पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *