Listen to this article

नवभारत निवास ने नोएडा में अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष आवंटन समारोह का आयोजन किया। जानकारी के अनुसार राजस्थान स्थित कंपनी की प्लॉटेड टाउनशिप परियोजनाओं नवभारत शिवानी वाटिका 11th और नवभारत शिवानी रेजीडेंसी से जुड़े होमबायर्स और निवेशकों ने भाग लिया।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 ग्राहकों ने आवंटन प्रक्रिया में हिस्सा लिया तथा कंपनी के संस्थापकों और प्रबंधन टीम से संवाद किया। यह कार्यक्रम राजस्थान, विशेष रूप से जयपुर और उसके औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित रियल एस्टेट लोकेशनों में बढ़ती निवेशक रुचि को दर्शाता है। कंपनी ने इस समारोह को व्यक्तिगत अनुभव देने के उद्देश्य से अपने संस्थापकों और प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे यह संदेश गया कि ग्राहक ही कंपनी की सफलता का केंद्र हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने के साथ-साथ परियोजनाओं की विकास स्थिति, क्षेत्र में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और निवेश संभावनाओं की जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि इन परियोजनाओं को डीएमआईसी, रीको औद्योगिक क्षेत्रों, एक्सप्रेसवे और सरकारी शहरीकरण योजनाओं के निकट होने के कारण लगातार निवेशकों का ध्यान मिल रहा है।

जयपुर-खाटू हाईवे पर रेनवाल के समीप स्थित नवभारत शिवानी वाटिका 11th आगामी कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा कालाडर, मांडा और रेनवाल रीको औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी हुई है। इस प्लॉटेड टाउनशिप में आंतरिक सड़कें, बिजली, पार्क, बाउंड्री वॉल और गेट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

वहीं, फूलेरा स्थित नवभारत शिवानी रेजीडेंसी को सरकार के मास्टर प्लान 2031 के तहत एक निवेश-उन्मुख आवासीय हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिंद्रा वर्ल्ड सिटी, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों और हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह परियोजना उत्तरी भारत के निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

नवभारत निवास की स्थापना श्री प्रिंस धारीवाल और श्री गौरव गुप्ता द्वारा की गई थी, जबकि श्री रोहित नयन, श्री अनिरुद्ध आड़ा और श्री शिवम वर्मा इसके सह-संस्थापक हैं। कंपनी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्लॉटेड डेवलपमेंट, टाउनशिप और रिसॉर्ट परियोजनाओं के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन चुकी है। वर्तमान में कंपनी 3,000 से अधिक ग्राहकों को पारदर्शी लेन-देन, समयबद्ध पजेशन और इन-हाउस प्रोजेक्ट डेवलपमेंट सुविधाएँ प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडर एवं डायरेक्टर प्रिंस धारीवाल ने कहा, “नवभारत निवास में हमारा मानना है कि विश्वास केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों और दीर्घकालिक संबंधों से बनता है। यह आवंटन समारोह हमारे लिए ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने और उनके भरोसे को और मजबूत करने का अवसर था। हमारा फोकस हमेशा पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और हर ग्राहक के लिए सुरक्षित निवेश अवसर उपलब्ध कराने पर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “हम राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित ग्रोथ कॉरिडोर्स में निवेशकों की बढ़ती रुचि देख रहे हैं। हमारी परियोजनाओं के माध्यम से हम केवल संपत्ति नहीं, बल्कि ग्राहकों को दीर्घकालिक मूल्य और मानसिक संतोष प्रदान करना चाहते हैं।”

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी बढ़ती उपस्थिति के साथ आने वाले समय में उत्तर भारत के उभरते विकास क्षेत्रों में टाउनशिप, प्लॉटेड डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित रियल एस्टेट परियोजनाओं के जरिए अपने विस्तार की योजना बना रही है।

नवभारत निवास प्राइवेट लिमिटेड के बारे में

एक तेजी से उभरती रियल एस्टेट कंपनी है, जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्लॉटेड टाउनशिप, विला और रिसॉर्ट डेवलपमेंट परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। कंपनी अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता-आधारित कार्यशैली के लिए जानी जाती है। 3,000 से अधिक सक्रिय ग्राहकों और कई सफल परियोजनाओं की डिलेवरी के साथ कंपनी भारत के उभरते रियल एस्टेट बाजारों में लगातार अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *