समाज और आंदोलनों की आवाज को संगीत के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नेशनल अकाली दल द्वारा एक विशेष गीत “पम्मा बिना धरना सफल नहीं” का भव्य विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।
यह गीत आंदोलन, एकता और जन संघर्ष की भावना को समर्पित है। नेशनल अकाली दल का मानना है कि संगीत के जरिए सामाजिक संदेश को अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इसी सोच के साथ इस गीत को तैयार किया गया है।
इस अवसर पर नेशनल अकाली दल के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, गीत से जुड़े कलाकार एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए नाद राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जन आंदोलनों को नई ऊर्जा देने का प्रयास है। इस गीत को गायक राश कौर ने गाया है। आयोजकों ने बताया कि समारोह के दौरान गीत का विमोचन, कलाकारों का सम्मान और आंदोलन की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा करी गई।
आइए देखते हैं। नेशनल अकाली दल राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा और राश कौर ने
कहा



