चेज़ अरोमाथेरेपी द्वारा को नारायणा स्थित चेज़ अरोमा क्लिनिक में एक दिवसीय अरोमाथेरेपी मास्टर क्लास का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक अरोमा ऑयल्स एवं आधुनिक अरोमाथेरेपी तकनीकों के माध्यम से त्वचा, बालों और समग्र स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करी गई।
इस मास्टर क्लास में सदस्यों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने एंटी ब्लेमिश एवं डीप पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट, इंटरनल लिम्फ ड्रेनेज, डाइट कंट्रोल तथा हेयर फॉल मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार प्राकृतिक अरोमा ऑयल्स और सही जीवनशैली अपनाकर त्वचा एवं बालों से जुड़ी सामान्य समस्याओं को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अरोमाथेरेपी न केवल सौंदर्य और त्वचा की देखभाल में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने और शरीर को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम का आयोजन चेज़ अरोमा क्लिनिक, नारायणा विहार, नई दिल्ली में किया गया, आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की मास्टर क्लास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धतियों का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
2026-07-08




