ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन ने पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई नई वाहन ट्रांसफर नीति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल ने कहा कि पहले से ही बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है। ऐसे में सरकार द्वारा लाई गई नई प्रक्रिया से डीलरों, बैंकों और आम जनता सभी को परेशानी होगी। पहले वाहन की आरसी ट्रांसफर और एचपी चढ़ाना उतारना ये सभी काम एक साथ हो जाते थे। लेकिन नई गाइडलाइन के अनुसार अब पहले एचपी उतरेगी, फिर ट्रांसफर होगी और उसके बाद फिर से एचपी चढ़ेगी। इस पूरी प्रक्रिया में 4 से 6 महीने का समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि नई प्रक्रिया में बार-बार ओटीपी की आवश्यकता होगी। यदि पार्टी ओटीपी नहीं देती है तो आरसी सीधे उसके घर चली जाएगी। ऐसे में यदि किसी को बैंक से लोन लेना है तो आरसी पर एचपी नहीं चढ़ पाएगी। इससे न केवल लोन प्रक्रिया प्रभावित होगी बल्कि वाहनों के गलत हाथों में जाने से अपराध बढ़ने की भी आशंका है।
एसोसिएशन के अनुसार इस निर्णय से सरकार और जनता दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। स्मार्ट कार्ड और आरसी बनाने में पहले ही देरी होती है, अब तीन तीन बार प्रक्रिया होने से खर्च और समय दोनों बढ़ेंगे। डीलरों का कारोबार पहले से ही मंदा है, नई गाइडलाइन से ग्राहक वाहन खरीदने से कतराएंगे और बैंकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह ने 16 , 17 जिलों के डीसी को मांग पत्र सौंपकर इस मुद्दे को उठाया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि इस गाइडलाइन को लागू करने से पहले ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन और लोकल एसोसिएशन से सुझाव लिए जाएं। बिना सोचे समझे लिए गए इस निर्णय से एक तो कार डीलर्स को परेशानियों का सामना करना पड़े , बेरोजगारी बढ़ेगी और आम जनता को भी असुविधा होगी। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल प्रेस वार्ता में क्या कहा
2026-07-28



