चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) द्वारा आज दिल्ली में आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में दिल्ली के 400 से अधिक उद्योग और व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली, बिजनेस एक्सपर्ट भारती तनेजा और जय मदान विशेष रूप से उपस्थित रहे। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर अर्जुन कुमार, धीरज धर गुप्ता, विनय नारंग, सुरेश अग्रवाल सहित कई व्यापारी नेताओं को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में पारित प्रमुख प्रस्ताव:
- ट्रेड एंड इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड का गठन: सरकार, MCD, DDA और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों वाला स्थायी बोर्ड बनाया जाए।
- बाजारों की समस्याएं: अवैध रेहड़ी-पटरी, पार्किंग की कमी, सीवर-सफाई और UPI पर MDR शुल्क न लगाने की मांग।
- औद्योगिक क्षेत्र: सिंगल विंडो NOC, औद्योगिक प्लॉट फ्रीहोल्ड और 24 घंटे बिजली-पानी की मांग।
- अन्य मुद्दे: दिल्ली मास्टर प्लान 2041 तुरंत लागू हो, GST नोटिस में राहत, ई-कॉमर्स पर नियमन और लाइसेंस प्रक्रिया सरल हो।
मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में 100 नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे और पार्किंग माफिया को खत्म किया जाएगा।






