टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न ने पैसिफिक मॉल, दिल्ली में अपने मनोरंजन केंद्रों को नए रूप में लॉन्च किया है। इस रीलॉन्च के साथ परिवारों, दोस्तों और सभी आयु वर्ग के लिए मनोरंजन की एक नई श्रृंखला पेश की गई है।
एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में तैयार इस वेन्यू में दो पूरक अनुभव एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। टाइमज़ोन में बंपर कार्स, क्रिकेट पिच, इमर्सिव VR राइड्स और नई बॉलिंग लेन्स जैसे आकर्षण हैं। वहीं प्ले ‘एन’ लर्न में 2 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए रोल-प्ले स्टेशन हैं जो उनकी रचनात्मकता और सामाजिक विकास को बढ़ाते हैं।
यहां विशेष पार्टी स्पेस और एक कैफे भी है, जहां बिना प्रिजर्वेटिव्स के तैयार खाने के विकल्प मिलते हैं।
टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न, इंडिया के सीईओ अब्बास जबलपुरवाला ने कहा, “हमारा उद्देश्य हर उम्र के लिए कुछ खास लाना है। यहां बड़े इमर्सिव अट्रैक्शंस का आनंद ले सकते हैं और बच्चे उद्देश्यपूर्ण खेल के साथ सीख सकते हैं।”
सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान के साथ, टाइमज़ोन और प्ले ‘एन’ लर्न ने सभी को इस नए अल्टीमेट फन डेस्टिनेशन पर आमंत्रित किया है।







