श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन महापर्व के अवसर पर वार्ड 16, आजादपुर मंडल, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी आनंद नेगी और उनकी धर्मपत्नी सुनीता नेगी ने समस्त क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
सुबह से ही दोनों ने H 2 ब्लॉक, गुजराती मोहल्ला, कुशल चौक, महेंद्रा पार्क सहित आदर्श नगर के विभिन्न राधा कृष्ण मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में दर्शन के दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुजारियों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान मंदिरों में आए श्रद्धालुओं ने भी आनंद नेगी और सुनीता नेगी को भरपूर स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन दिया। क्षेत्रवासियों से मिली आत्मीयता और अपार प्रेम ने इस पावन पर्व की खुशी को और भी विशेष बना दिया। बारिश के बावजूद भक्तों में गजब का उत्साह था और पूरा क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और राधे राधे के जयघोषों से गूंज उठा।
श्रीमती सुनीता नेगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों में कृष्ण के प्रति जो श्रद्धा है, वह समाज को सही दिशा देती है।
श्री नेगी ने कहा, भगवान श्रीकृष्ण से मेरी यही प्रार्थना है कि हमारे समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार पर कन्हैया की कृपा सदैव बनी रहे। मैं क्षेत्र की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।



