आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) ने गुरुवार को अपना 10वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान सहित पार्टी के तमाम राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के मुख्य कार्यालय में किया गया, जहां पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया और लड्डू बाँटकर स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह और नारों के साथ अपनी पार्टी के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। पूरे कार्यक्रम स्थल को पार्टी के झंडों, बैनरों और पोस्टरों से सजाया गया था। इस मौक़े पर प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान पूर्व प्रत्याशी सोनू कौशिक के आलवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने कहा कि 10 वर्ष पहले जब पार्टी की स्थापना हुई थी, तब हमारा एक ही सपना था कि आम आदमी की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना। आज 10वे साल में मुझे गर्व है कि पार्टी ने बिना किसी बड़े धनबल और बाहुबल के, सिर्फ कार्यकर्ताओं के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, यह जनता की पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
रामबीर चौहान ने पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि इन 10 वर्षों में पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई, किसान, मजदूर, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और जाति वहिन समाज जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया है। चाहे सड़क पर आंदोलन करना हो या जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना हो, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा सबसे आगे रहकर काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला समय और भी चुनौतीपूर्ण है, हमें संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधन के दौरान अपने विचार रखे। सभी ने पार्टी के 10 वर्षों के सफर को याद किया और अपने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों का अनुभव साझा किया। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक परिवार की तरह जोड़ा है और राजनीति में साफ-सुथरी छवि के साथ काम करने का मौका दिया है। युवा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके 10 वर्षों के समर्पण और मेहनत के लिए सम्मानित भी किया गया। साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि अगले 10 वर्ष पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और पार्टी के नारे के साथ हुआ। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।

