शुक्रवार 11 नवंबर को दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 को लेकर 28 नामांकन पत्र हुए दाखिल

Listen to this article

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिनमें से 18 पुरुष उम्मीदवार और 10 महिला उम्मीदवार शामिल है। इनमें से 20 निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा जबकि आठ विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित हैं। जबकि गुरुवार को 7 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। अब तक कुल 35 नामांकन पत्र प्राप्त हुए है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी से तीन पुरूष उम्मीदवारों और दो महिला उम्मीदवारों ने,सीपीआईएम से एक महिला उम्मीदवार ने, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से एक महिला उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *