राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी कारें ख़रीदने पर ट्रांसफर टैक्स बढ़ाकर आम लोगों पर महँगाई का भारी बोझ लाद दिया है। ये हम नहीं बल्कि ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी कारों पर ट्रांसफर टैक्स इतना बढ़ा दिया है। पुरानी कारें ख़रीदने वाले ग्राहकों की पहुँच से बाहर हो जाएगा। आम लोगों के लिए इतनी बड़ी बढ़ोतरी सहन कर पाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पुरानी कारें ख़रीदने बेचने वाले कार डीलर्स एक तो मंदी से परेशान हैं और ऊपर से सरकार ने राज्य में पुरानी कार पर ट्रांसफर टैक्स बढ़ाने से कारें ख़रीदने बेचने वाले कार डीलर्स काम भी ठप हो जाएंगे। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री और भारत सरकार के यातायात और वित् मंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगायी है कि राजस्थान में सरकार द्वारा बढ़ाया गया पुरानी कार पर ट्रांसफर टैक्स तुरंत वापस होना चाहिए। इस प्रेस वार्ता में अध्यक्ष जे एस नेयोल ने क्या कहा आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में
बताया जाता है कि राजस्थान में पहले पुरानी कार पर ट्रांसफर टैक्स क़रीब 25, हज़ार रुपया होता था। जिसे सरकार ने बढ़ाकर अब एक लाख 25, हज़ार रुपया करने की बात कही जा रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सरकार ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन की माँग पर विचार करती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


