विभिन्न राजनीतिक दलों के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Listen to this article

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के चिराग दिल्ली वार्ड के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र परमार्थ एवं नरेश यादव सहित कई कार्यकर्ता आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आम आदमी पार्टी की प्रीतमपुरा वार्ड संगठन मंत्री श्रीमती नीलम राखी, श्री विमल चन्ना, श्रीमती वंदना सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आरती मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय सहरावत एवं श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा भी उपस्थित थे।

श्री विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर जिस तेजी से भ्रष्टाचार, टिकटों की बिक्री और अन्य कारनामें बाहर आ रहे है, उस तेजी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में पूरी आप पार्टी ही खाली होने वाली है। उन्होंने कहा कि जो लोग 200 से अधिक सीटें लाने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी अगर निगम चुनाव में 50 सीटें भी ले आई तो वह भी उसके लिए काफी होगा।

श्री विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही नेताओं को ठगने और उससे पैसे ऐठने का काम कर रही है। इस बात को जनता भी समझ चुकी है कि जो पार्टी अपने लोगों से भी पैसे वसूली कर रही है वह जनता का काम कैसे करेगी। उन्होंने कहा भाजपा दिल्लीवासियों के प्यार और साथ देने के बाद एक बार फिर से प्रदेश के निगम में आने की तैयारी कर चुकी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *