दिल्ली नगर निगम चुनावों के प्रचार हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने डिजिटल रथों का उद्घाटन कर कांग्रेस का झंडा दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

‘‘वक्त है परिवर्तन का, कांग्रेस के समर्थन का’’ -निगम चुनाव जीतने कांग्रेस दिल्ली को बनाएंगे ‘‘मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली’’।- चौ0 अनिल कुमार

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज दिल्ली नगर निगम चुनावों के प्रचार हेतू डिजीटल रथों का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा ने झंडा दिखाकर किया। डिजीटल वेन को रवाना करते समय निगम चुनावों के लिए बनी कमेटियों के चेयरमैन श्री देवेन्द्र यादव, श्री हारुन यूसूफ, श्री अनिल भारद्वाज, श्री हरी शंकर गुप्ता और श्री दुर्गेश कुमार के अलावा अन्य नेताओं में पूर्व विधायक विजय सिंह लोचव, सुमेश शौकीन, एडवोकेट सुनील कुमार, राजेश गर्ग, अनुज आत्रेय व विक्रम लोहिया भी मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने डिजीटल वेन को लॉच करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनावों में ‘‘दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे’’ के नारे के साथ दिल्लीवासियों के समक्ष जाऐगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली कूड़ा और आम आदमी पार्टी ने शराब दी है, पूरी दिल्ली को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में बर्बाद-बदहाल कर दिया है। ‘‘वक्त है परिवर्तन का, कांग्रेस के समर्थन का’’ के नारे के साथ चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आज दिल्ली परिवर्तन की मांग कर रही है, कांगेस के 15 वर्षों के शासन को याद कर रही है, दिल्ली की जनता दिल्ली में बदलाव चाहती है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सभी डिजीटल वेन सभी जिला कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए घुमाई जाऐंगी। डिजीटल वेन के दोनो तरफ डिजीटल स्क्रीन लगी हुई है जिसमें आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा के अंशों के अलावा कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को प्रदर्शित किया गया है। डिजीटल वेन 70 विधानसभाओं के सभी 250 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करके प्रत्येक दिल्लीवासी के हर दरवाजे तक कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुॅचाऐंगे और भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और नाकामियों को उजागर करेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 15 वर्षों में कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली का चहुमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनावों को जीतने पर हम दिल्ली को बनाएंगे ‘‘मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली’’। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवर्तन रथ परिवर्तन का संकल्प लेकर पूरी दिल्ली में बदलाव लाऐगा।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली वालों को भाजपा व केजरीवाल के भ्रष्टाचार से रुबरु कराऐंगी और जन-जन को बताऐंगी कि जहां केजरीवाल ने दिल्ली भ्रष्टाचार युक्त प्रदूषित, नशे, अपराध की राजधानी बना दिया है वहीं भाजपा ने निगम को भ्रष्टाचार में डूबोकर कूड़े और गंदगी वाली राजधानी बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सभी वार्डों के प्रत्येक बूथ पर केजरीवाल सरकार और भाजपा के शासन की विफलताओं, दिल्ली विरोधी गतिविधियों और नीतियों को उजगार कर दिल्ली की जनता के समक्ष लाऐंगे।
 
आदर्श नगर वार्ड से आप प्रत्याशी मुकेश गोयल ने घूस मांगना केजरीवाल के भ्रष्टाचार का ताजा उदाहरण है।- चौ0 अनिल कुमार

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल के संरक्षण में दिन प्रतिदिन इनके नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। आदर्श नगर वार्ड से निगम पार्षद श्री मुकेश गोयल द्वारा अधिकारी से एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगना, साबित करता है कि पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि मुकेश गोयल करीब 20 साल तक कांग्रेस के पार्षद रहे, तब उन पर भ्रष्टाचार का कोई कलंक नहीं था, लेकिन जैसे ही वह केजरीवाल से जुड़े, उन्हें भ्रष्ट रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि एमसीडी टिकट के लिए शायद उन्हें केजरीवाल को पैसे देने की जरूरत पडी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के भ्रष्टाचार और विफलताओं को उजागर करेगी क्योंकि दिल्लीवासी अब दिल्ली को उसकी वर्तमान दुर्दशा से उबारने के लिए कांग्रेस पर विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा और पानी जहरीला है, बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, महंगाई ने घरेलू बजट को बर्बाद कर दिया है और भाजपा और आप पार्टी दोनों की निष्क्रियता और अक्षमता के चलते दिल्ली का मध्यम, निम्न, गरीब और वंचित वर्ग आर्थिक संकट से प्रभावित हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *