प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के भंडारण, बिक्री और उपयोग को खत्म करने के लिए जोनल स्तर पर प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है

Listen to this article

*दिल्ली नगर निगम ने फरवरी माह में अब तक 6939 किग्रा. प्लास्टिक जब्त किया और 587 चालान काटे

*दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल द्वारा शुरू किए गए ‘100 डेज टू बीट द प्लास्टिक अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए, दिल्ली नगर निगम ने 01 फरवरी से 20 फरवरी 2023 तक 6939 किलोग्राम प्लास्टिक की वस्तुओं को जब्त किया है और 587 चालान जारी किए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंकुश लगाने के लिए निगम की जोनल टीमों द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जोन द्वारा की गई कार्रवाई:

क्रम सं.

क्षेत्र

जब्त की गई प्लास्टिक (किग्रा. में)

जारी चालान

01

केशवपुरम क्षेत्र

308

—

02

सिटी एसपी क्षेत्र

370

171

03

दक्षिण क्षेत्र

789

—

04

मध्य क्षेत्र

469


05

नजफगढ़

977


06

पश्चिम क्षेत्र

810


07

रोहिणी क्षेत्र

1003

248

08

नरेला क्षेत्र

227

—

09

करोल बाग क्षेत्र

23

—

10

सिविल लाइंस क्षेत्र

279

51

11

शाहदरा दक्षिण क्षेत्र

1263

37

12

शाहदरा दक्षिण क्षेत्र

423

80

कुल

6939 किग्रा.

587

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन वस्तुओं में प्लास्टिक की छड़ें, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ें, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की छड़ें, आइसक्रीम की छड़ें, सजावट के लिए पॉलीस्टायरीन (थर्मोकोल), प्लेट, कप, गिलास, कांटे की चम्मच, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, रैपिंग या मिठाई के बक्सों पर पैकेजिंग फिल्म, निमंत्रण कार्डों, सिगरेट के पैकेटों, प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग या पीवीसी बैनरों और स्टिरर शामिल है।

प्रतिबंधित वस्तुओं के भंडारण, बिक्री और उपयोग को समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कुल प्रवर्तन दल गठित किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम प्रतिबंध को लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर टीमें जनता/सड़क विक्रेताओं/दुकानदारों/बाजार संघों आदि को सब्जी/फल मंडियों में सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर जूट या कपड़े के थैले के उपयोग के संबंध में जागरूकता फैला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *