दिल्ली नगर निगम ने डीएलएफ छतरपुर क्षेत्र में 1.09 करोड़ रुपये संपत्ति कर के रूप में भुगतान न करने पर फार्म हाउस किया सील

Listen to this article

*संपत्ति कर बकाएदारों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम कर रही है कड़ी कार्रवाई।

*संपत्ति कर दाताओं से अनुरोध है कि वे अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करें और समृद्धि आम माफ़ी योजना का लाभ उठाएं।

दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज निगम ने दक्षिण दिल्ली स्थित डीएलएफ छतरपुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस को सील/अटैच किया है। संपत्ति पर करीब 1.09 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है।

संपत्ति करदाता को एमसीडी द्वारा बकाया राशि का भुगतान करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद करदाता वर्ष 2004-05 से बकाया कर का भुगतान करने में विफल रहा है।

दिल्ली नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में फार्म हाउस व अन्य संपत्तियों द्वारा बाक़ायदा संपत्ति कर के भुगतान ना किए जाने पर उन्हें सील / कुर्की करने के की सख़्त कार्रवाई कर रही है।

इस तरह की कार्रवाई से बचने के लिए, संपत्ति कर बकाएदारों को सलाह दी जाती है कि वे 31.3.2023 से पहले अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करें और एमसीडी द्वारा शुरू की गई समृद्धि आम माफ़ी योजना का लाभ उठाएं। यह योजना केवल 31.3.2023 तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *