दिल्ली नगर निगम के पांचवी कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित : मेगा पीटीएम का सफल आयोजन

Listen to this article

*मेगा पीटीएम में दिल्ली सरकार के विद्यालयों से अध्यापकों को आमंत्रित किया गया और छात्रों एवं उनके अभिभावकों की “हैंड होल्डिंग सेरेमनी” करवाई गयी

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने आज पांचवी कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए मेगा पीटीएम का आयोजन किया। दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,89,000 छात्रों ने पांचवी कक्षा की परीक्षा दी थी और सभी उत्तीर्ण हो कर शिक्षा निदेशालय,दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश लेंगे।

इस वर्ष निगम के समस्त छात्रों के लिए एक समान प्रश्न पत्र केंद्रीय स्तर पर तैयार करवाए गए ताकि सभी निगम विद्यालयों में पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों का एक समान मूल्यांकन हो सके। निगम द्वारा केंद्रीय स्तर पर तैयार किए गए एक समान प्रश्नपत्र प्रदान करने की इस नई पहल के माध्यम से शिक्षण एवं मूल्यांकन में एकरूपता आएगी जिसके माध्यम से अगले सत्र से जब दिल्ली में कक्षा तीन से पांचवीं तक ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ समाप्त हो तो छात्रों को समस्या ना हो।

निगम ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम् बदलाव किए हैं जैसे कि ज्ञानोदय यूट्यूब चैनल, एडुलाइफ पोर्टल, छात्रों की प्रगति दर्शाता उनका पोर्टफोलियो, सभी विद्यालयों में एक समान टाइम टेबल, स्मार्ट-क्लास, कंप्यूटर आधारित शिक्षा आदि। पीटीएम में मेधावी परीक्षा की भी जानकारी दी गयी। पहली बार मेधावी में समसामयिकी, रीजनिंग और लॉजिकल एप्टीट्यूड का समावेश किया गया था। अपने नौनिहालों की प्रगति देख कर अभिभावक बेहद अभिभूत हुए। इस मेगा पीटीएम में पहली बार अभिभावकों से शिक्षा में सुधार हेतु सुझाव मांगे गए।।अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था तथा नई शिक्षण विधियों की सराहना करते हुए कहा कि अब निगम बदल रहा है और निगम विद्यालय आज किसी भी पब्लिक स्कूल से कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *