कृष्णा नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा परिवार में हुए शामिल

Listen to this article

*आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अंदर कोई लोकतंत्र नहीं बचा है इसलिए कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा है – हर्ष मल्होत्रा

*बहुत जल्द ही दिल्ली में सभी भ्रष्टाचारों के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल भी जेल के अंदर होंगे – लता गुप्ता

दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज कृष्णानगर विधानसभा के चारों मंडलों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी अपने सैकड़ों कार्यकर्ता साथियों के भाजपा परिवार में शामिल हुए। आप और कांग्रेस के पदाधिकारियों को श्री हर्ष मल्होत्रा एवं जिला अध्यक्षा श्रीमती लता गुप्ता ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर, निगम पार्षद श्री संदीप कपूर एवं भाजपा नेता डॉ अनिल गोयल मंच पर उपस्थित थे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कृष्णानगर विधानसभा से “आप“ के उपाध्यक्ष श्री संजय गौड़, संगठन मंत्री श्रीमती कविता सिरोही, वार्ड अध्यक्ष श्री रवि चौधरी एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद भारद्वाज, संगठन मंत्री श्री अनिल कुमार, श्री चेतन कपूर जबकि कांग्रेस पार्टी से कृष्णानगर उपाध्यक्ष श्री यश गुलाटी एवं संगठन महामंत्री श्री रवि बत्रा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने दूसरी पार्टी से आए सभी पदाधिकारियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं है लेकिन बावजूद उसके आम आदमी पार्टी के अंदर एक खलबली मची हुई है और कार्यकर्ताओं का दम घुटने लगा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर ना ही कोई लोकतंत्र है और ना ही कोई सुनने वाला, केजरीवाल का तानाशाही रवैए से दिल्ली की जनता ही नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता सभी परेशान हैं। लेकिन भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन का नेता होता है और भाजपा सभी का बराबर सम्मान करती है।

श्रीमती लता गुप्ता ने कृष्णा नगर के चारो मंडलों से आप और कांग्रेस के पदाधिकारियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि इस वक्त दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब दिन दूर नहीं जब इन सभी भ्रष्टाचारों के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के दो-दो मंत्री जेल के अंदर है और वह अभी भी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो सरकार की मानसिकता को पूरी तरह से समझी जा सकती है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *