प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को तीर्थयात्रा कराने के लिए चार बसों को मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

*भारत की आत्मा तीर्थ स्थलों में बसती है और हम तब तक जिंदा हैं जब तक हमारा धर्म और संस्कृति जिंदा है – वीरेन्द्र सचदेवा

*दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं के लिए हर सप्ताह दो बसें तीर्थ स्थलों के लिए रवाना की जायेंगी – विष्णु मित्तल

दिल्ली भाजपा द्वारा आज राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए एक बड़े अभियान की शुरूआत की गई जिसके अंतर्गत आज कोंडली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा द्वारा चार बसों को मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल, जिला अध्यक्ष श्री विनोद बछेती, निगम पार्षद श्रीमती मुनेश डेढ़ा सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शुरु किए गए सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत आज चार बसें मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन के लिए रवाना की जा रही हैं। कई तीर्थ यात्री हैं जो पहली बार जा रहे हैं और जिन बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को तीर्थ स्थल पर उनके लिए खाने पीने के साथ-साथ पैदल चलने में दिक्कत ना हो इसके लिए रिक्शा की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

सचदेवा ने कहा कि आने वाले समय में हम काशी और अयोध्या के लिए बसों को भी रवाना करेंगे। ऐसा माना जाता है कि भारत की आत्मा तीर्थ स्थानों में बसती है और हम तब तक जिंदा हैं जब तक हमारा धर्म और संस्कृति जिंदा है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सबसे पुरानी और सबसे अच्छी संस्कृति है और उसकी रक्षा करना हमारा धर्म है।

विष्णु मित्तल ने बताया कि भाजपा यह अभियान सहयोगी स्वयं सेवी संस्था “आओ साथ चलें“ के साथ मिलकर कर रही है। पहले चरण में चार बसे मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना की गई। इसमें दिल्ली के करीब 200 तीर्थ यात्री शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से और प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के प्रयास से दिल्ली भाजपा वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने का अभियान आज से शुरू किया गया है जो आगे भी निरंतर चलेगा। यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क होगी। तीर्थ यात्रियों के खाने पीने, रहने का सारा इंतजाम आओ साथ चलें संस्था के माध्यम से सुनिश्चित करायेगा और साथ ही अब हर सप्ताह दिल्ली से दो बसें तीर्थ स्थलों के लिए रवाना की जायेंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *