कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की चाटुकारिता में इतिहास को भूल रही है : तरुण चुघ

Listen to this article

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता गांधी परिवार की चाटुकारिता में इतने डूबे है की उन्हें जमीन का सच दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ एक परिवार का गुणगान करना और उसी परिवार के इतिहास को सुनना, सुनाना और समझना पसंद करते है। पार्टी जब इतिहास की बात करती है तो हास्यास्पद लगती है। जिस कांग्रेस पार्टी को न तो देश के इतिहास से मतलब है न ही देश की विरासत से मतलब है। कांग्रेस पार्टी के लिए तो गांधी परिवार का सदस्य ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार है,लेकिन अब देश की जनता गांधी परिवार को जान चुकी है।
प्रधानमंत्री संग्रहालय के नामकरण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चुघ ने जानना चाहा कि क्या कांग्रेस पार्टी नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के अलावा किसी प्रधानमंत्री के योगदान को सुनना नहीं चाहती है? देश के विकास और मान सम्मान के लिए अपने जीवन का क्षण क्षण समर्पण करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के भारत के इतिहास को संजोया है। इस संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को दिखाया गया है। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसे एक परिवार के तीन लोगों के अन्य किसी भी प्रधानमंत्री के योगदान से मतलब नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के साथ क्या व्यवहार किया गया, यह सभी जानते हैं। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से किस तरह अध्यादेश छीन कर फाड़ दिया था। इसे भी पूरा देश जानता है।

चुघ ने याद दिलाया कि आज भी देश में 90 योजनाओं और संस्थानों के नाम जवाहर लाल नेहरू जी के नाम पर हैं, 132 योजनाओं एवं संस्थानों के नाम इंदिरा गांधी के नाम पर और 209 योजनाओं तथा संस्थानों के नाम राजीव गांधी के नाम पर हैं।

भाजपा महामंत्री ने कहा कि देश का विभाजन, आपातकाल और सिख दंगा के लिए जिम्मेदार पार्टी को इस इतिहास को याद रखना चाहिए। देश विभाजन की विभीषिका और सिख दंगे का दंश झेल चुके लाखों लोग आज भी कांग्रेस के उस काले इतिहास को याद रखे हुए हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *