केजरीवाल के योग क्लासेस पर दिल्ली भाजपा का बयान

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि किसी भी शुभ अवसर पर विवादित बयान देना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है। आज एक बार फिर से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बयान देकर बता दिया कि यह उनकी अब फितरत बन चुकी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा यह बताने की कोशिश करते हैं कि उन्हें काम करने से रोका जाता है जबकि हकीकत यह है कि उन्हें अपने कार्य अराजक तरिके से करना होता है। केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू किये गए योगा क्लासेस सिर्फ योगा शिक्षकों की सैलरी ना देने की वजह से बंद किये गए जबकि केजरीवाल ने ही बयान दिया था कि अगर ज़रूरत पड़ी तो कटोरे लेकर घर -घर जाकर भीख मांगूगा लेकिन योगा क्लासेस बंद नहीं होने दूंगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कभी भी योग सिखाने के लिए किसी ने रोका नहीं है। उनसे तो हम खुद कहते हैं कि आप योगा क्लासेस लगवाइये लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने योगा क्लासेस को सिर्फ अपने प्रचार का हिस्सा मात्र बना रखा है। अगर उन्हें सच में योगा क्लासेज की चिंता होती तो योग शिशक रखने की प्रशासनिक स्वीकृति ले लेते लेकिन अरविंद केजरीवाल दिखावे की राजनीति करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *