दो साल से फरार उदघोषित अपराधी अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार

Listen to this article

 03 मामलों में उदघोषित अपराधी
 20 से अधिक अपराधिक मामलों में संलिप्त व थाना सुल्तान पुरी का हिस्ट्री शीटर

परिचय:
एजीएस/अपराध शाखा की टीम ने कुख्यात लुटेरे मनीष कलावत उर्फ़ काना, उम्र 25 साल, निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली को डाबरी चौक, दिल्ली से गिरफ्तार किया है | वह दिल्ली के सुल्तानपुरी का हिस्ट्रीशीटर है और लूट, छिना-झपटी, चोरी और आर्म्स एक्ट आदि के 20 अपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वह 02 साल से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान में रह रहा था जिसे कोर्ट द्वारा 03 मामलो में उदघोषित अपराधी भी घोषित किया गया था |

टीम और संचालन:
दिल्ली में लूटपाट और छीना झपटी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, एजीएस/अपराध शाखा इस तरह के अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी | उप-निरीक्षक राजबीर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात लुटेरा मनीष @ काना, जो 02 वर्षों से फरार चल रहा है और 03 मामलों में उदघोषित अपराधी है, सुबह लगभग 9 बजे डाबड़ी चौक, दिल्ली के पास आएगा अगर समय पर छापा मारा जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है |
तदानुसार संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा व उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा, सहायक आयुक्त नरेश यादव की देख रेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृव निरीक्षक अरविन्द कर रहे थे जिसमे सहायक उप-निरीक्षक राजबीर सिंह, प्रधान सिपाही योगेश, प्रधान सिपाही संदीप, सिपाही हेमंत और सिपाही मंजीत शामिल थे | उपरोक्त सुचना के आधार पर डाबरी चौक के पास एक जाल बिछाया गया और आरोपी मनीष उर्फ काना को पकड़ लिया गया।
कार्य प्रणाली:
गहन पूछताछ करने पर आरोपी मनीष @ काना ने खुलासा किया कि वह थाना सुल्तानपुरी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और पहले लूट, छिना-झपटी और चोरी के 20 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। उसने फिल्म ‘धूम’ से प्रेरणा लेकर छिना-झपटी शुरू कर दी |
वह रेसिंग मोटरसाइकिल चुराता था और उन पर अपनी छिना-झपटी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने आगे खुलासा किया कि लगभग 02 साल पहले, वह राजस्थान के कोटपुतली शहर चला गया था और वहां अलग पहचान बनाकर रह रहा था। जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो वह फिर से अपराध करने के लिए दिल्ली लौट आया। हालांकि, इससे पहले कि वह कोई नया अपराध कर पाता, उसे पकड़ लिया गया। आगे की जांच से पता चला कि उसे 03 मामलों में उदघोषित अपराधी घोषित किया गया है व एक अन्य छिना झपटी के मामले में भी दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत कार्यवाही शुरू की गई है।
पिछले अपराधिक भागीदारी:
क्र.स. प्राथमिकी संख्या वर्ष थाना धारा
1 156 2018 जनक पुरी, दिल्ली 392/394/34 भारतीय दण्ड संहिता
2 555 2019 पश्चिम विहार ईस्ट, दिल्ली 356/379/34 भारतीय दण्ड संहिता
3 590 2019 पश्चिम विहार ईस्ट, दिल्ली 356/379 भारतीय दण्ड संहिता
4 591 2019 पश्चिम विहार ईस्ट, दिल्ली 356/379 भारतीय दण्ड संहिता
5 124 2021 पश्चिम विहार ईस्ट, दिल्ली 356/379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता
6 156 2021 पश्चिम विहार ईस्ट, दिल्ली 356/379/411 /34 भारतीय दण्ड संहिता
7 429 2021 रानी बाग, दिल्ली 356/379/34 भारतीय दण्ड संहिता
8 030082 2019 ई पुलिस स्टेशन एम.वी. चोरी, दिल्ली 379/411 भारतीय दण्ड संहिता
9 004014 2021 ई पुलिस स्टेशन एम.वी. चोरी, दिल्ली 379/411 भारतीय दण्ड संहिता
10 E-19589 2020 ई पुलिस स्टेशन एम.वी. चोरी, दिल्ली 379/411 भारतीय दण्ड संहिता
11 007513 2021 ई पुलिस स्टेशन एम.वी. चोरी, दिल्ली 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता
12 032581 2020 ई पुलिस स्टेशन एम.वी. चोरी, दिल्ली 379/411 भारतीय दण्ड संहिता
13 714 2019 राज पार्क, दिल्ली 25/54/59 आर्म्स एक्ट
14 550 2019 राज पार्क, दिल्ली 356/379/34 भारतीय दण्ड संहिता
15 682 2019 राज पार्क, दिल्ली 356/379/34 भारतीय दण्ड संहिता
16 660 2019 राज पार्क, दिल्ली 356/379/411 भारतीय दण्ड संहिता
17 500 2021 राज पार्क, दिल्ली 356/411/34 भारतीय दण्ड संहिता
18 13857 2021 राज पार्क, दिल्ली 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता & 102 दण्ड प्रक्रिया संहिता
19 542 2021 राज पार्क, दिल्ली 356/379/34 भारतीय दण्ड संहिता
20 462 2021 राज पार्क, दिल्ली 356/379/34 भारतीय दण्ड संहिता

आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी मनीष कलावत उर्फ़ काना, उम्र 25 साल, निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली ने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह मूलतः कोटपूतली, राजस्थान का रहने वाला है। लगभग 15 साल पहले उनका परिवार सुल्तानपुरी, दिल्ली में आया। इसके बाद, वह एक ड्रग एडिक्ट बन गया और अपने ड्रग के खर्चे के लिए उसने अपराध करना शुरू कर दिया। फिल्म “धूम” देखने के बाद वह बाइक पर छिना-झपटी जैसे अपराधो को अंजाम देने लगा |

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *