*मंत्री आतिशी ने बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग व पीडब्ल्यूडी का फ्लड कंट्रोल ऑर्डर किया जारी
*सेंट्रल कंट्रोल रूम सहित दिल्ली भर में स्थापित किए गए है 16 कंट्रोल रूम, यमुना के जलस्तर सहित जलजमाव वाले इलाकों पर हर समय बनाए रखेंगे नज़र-मंत्री आतिशी
*कैबिनेट मंत्री आतिशी का अधिकारियों को निर्देश-सभी विभाग अपनी टीमों को अलर्ट पर रखें, मानसून के दौरान हर आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के किए रहें तैयार
*मानसून के दौरान जलजमाव या बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए सभी नोडल एजेंसीज को साथ मिलकर काम करने की जरुरत- आतिशी
*चेकलिस्ट के साथ राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की हो जाँच, खादर इलाकें में बाढ़ की स्थिति में लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर भेजने के पुख़्ता इंतज़ाम हो-आतिशी
*फ्लड कण्ट्रोल आर्डर में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी मशीनरी, संचालन की योजना, जल निकासी पंपिंग स्टेशनों आदि से संबंधित सभी जरुरी जानकारी होती है शामिल
मानसून के दिनों में दिल्ली में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो इस दिशा में केजरीवाल सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है| इस बाबत राजस्व मंत्री आतिशी ने गुरुवार को बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग का ‘फ्लड कण्ट्रोल आर्डर’ 2023 जारी किया| इस मौके पर मंत्री आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, इस साल शहर में सेंट्रल कंट्रोल रूम सहित 16 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है जो यमुना के जलस्तर सहित जलजमाव वाले इलाकों पर हर समय नजर बनाए रखेंगे| उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी टीमों को अलर्ट पर रखें और मानसून के दौरान हर आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें| उन्होंने कहा कि, मानसून के दौरान जलजमाव या बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए सभी नोडल एजेंसीज को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है| उन्होंने खादर इलाकें में यमुना के जलस्तर के बढ़ने के कारण आने वाले बाढ़ की तैयारियों को लेकर अधिकारीयों को निर्देश दिए कि चेकलिस्ट के साथ राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की हो जाँच, बाढ़ की स्थिति में लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए पुख़्ता इंतज़ाम हो|
इस मौके पर मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में मानसून के दौरान जलजमाव व यमुना नदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो इससे बचने के लिए सभी नोडल एजेंसीज को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है| उन्होंने कहा कि पिछले साल भी सभी एजेंसीज के संयुक्त प्रयासों की मदद से इन समस्याओं से निपटने में काफी हद तक मदद मिली थी| इस बार भी राजस्व विभाग, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभाग मानसून के दौरान बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने साझा करते हुए कहा कि, इस साल दिल्ली भर में विभागों के सेंट्रल कण्ट्रोल रूम सहित कुल 16 कण्ट्रोल रूम तैयार किये गए है जो यमुना के जलस्तर सहित दिल्ली में जलजमाव वाले स्थानों पर हर समय नजर बनाये रखेंगे और जरूरत पड़ने पर सम्बंधित एजेंसी को सचेत करने का काम करेंगे| साथ ही उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी टीमों को अलर्ट पर रखें और मानसून के दौरान हर आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें| ताकि मानसून के दौरान दिल्ली के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े| उन्होंने आदेश दिए कि चेकलिस्ट के साथ राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की जाँच हो, यमुना खादर इलाकें में बाढ़ की स्थिति में सम्बंधित विभाग लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर भेजने के पुख़्ता इंतज़ाम करें| साथ ही पीडब्ल्यूडी व अन्य विभाग सुनिश्चित करें कि बरसात के दौरान दिल्ली में जलजमाव न हो इसलिए लिए सभी स्थायी पंप हाउस की जाँच हो और जलजमाव वाले इलाकों में मोबाइल पंप भी तैनात किए जाए|
बैठक में मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले साल मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसीज ने शानदार काम किया था व डब्ल्यूएचओ हेडक्वार्टर, आईटीओ , पुल प्रह्लादपुर जैसे बहुत से संवेदनशील जगहों पर जलजमाव की समस्या से निजात पा लिया था| लेकिन अप्रत्याशित वर्षा के कारण दिल्ली में जलजमाव के कई और संवेदनशील क्षेत्र सामने आए| इस साल उन स्थानों पर जलजमाव को रोकने के लिए कई कदें कदम उठाए गए है| उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एजेंसीज इस साल जलजमाव वाले स्थानों की कड़ी निगरानी करें और ध्यान रखे कि जलजमाव से संबंधित समस्याओं के कारण किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
साथ ही उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिल्ली के विभिन्न इलाकों का दौरा करें व जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उनपर तत्काल कारवाई करें और उससे संबंधित रिपोर्ट पेश करें|
बाढ़ व जलजमाव से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी व बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग की तैयारियां
पीडब्ल्यूडी
-दिल्ली में पीडब्ल्यूडी ने 128 पंप हाउस स्थापित किए है, जिनमें 700 से अधिक पंप है|
-11 पंप हाउस पूरी तरह से आटोमेटिक है जो सेंसर के माध्यम से पानी के स्तर के बढ़ते ही स्वत शुरू हो जाते है|
-मानसून में जरुरत पड़ने पर पीडब्ल्यूडी अपने मोबाइल पंप यूनिट भी तैनात करेगी|
-पीडब्ल्यूडी के नालों की डी-सिल्टिंग का काम लगभग पूरा हो चूका है और मानसून के बाद दोबारा डी-सिल्टिंग का काम किया जायेगा|
- मानसून के दौरान पीडब्ल्यूडी का सेंट्रल कण्ट्रोल रूम गंभीर जलजमाव वाले स्थानों की 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी कर रही है|
-लोग जलजमाव संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकें इसके लिए पीडब्ल्यूडी मानसून के दौरान हेल्पलाइन नंबर 8130188222,1800110093 जारी किया है|
-पीडब्ल्यूडी ने 165 जलजमाव वाले क्षेत्र चिन्हित किए, यहाँ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जलजमाव से निपटने की तैयारी की जा रही है|
बाढ़ और सिंचाई नियंत्रण विभाग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत कुल 57 ड्रेन है, जिनकी कुल लंबाई करीब 382 किमी है। इन नालों की सफाई के लिए 53 विभागीय मशीनें तैनात है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से 15 जून 2023 तक 7,86,497 मीट्रिक टन की डी-सिल्टिंग की जा चुकी है। दिल्ली में एस्केप ड्रेन नंबर 1, बिहारीपुर नाला, बंद नाला, रिलिफ ड्रेन, किराड़ी सुलेमान नगर नाला, पंखा रोड नाला और नसीरपुर आदि मानसून में परेशानी पैदा करने वाले प्रमुख नाले हैं। ऐसे में लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा नालियों से गाद निकालने, विशेष रूप से पुलियों के नीचे से गाद हटाने का कार्य किया जा चुका है। साथ ही फ्लोटिंग सामग्री को नियमित रूप से नालों से निकाला जा रहा है। चिन्हित स्थानों पर बार स्क्रीन और पंप लगाए गए है। यहां जलभराव की समस्या न पनपनें पाए, इसे लेकर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है।
साथ ही नावों और मोटर बोट इंजनों की मरम्मत और रखरखाव,रेगुलेटरों और गेटों की मरम्मत और रखरखाव, पंपों और डीजी सेटों का रखरखाव के साथ बाढ़ के दौरान तटबंध की चौबीसों घंटे गश्ती की जाएगी|
क्या है बाढ़ नियंत्रण आदेश
बाढ़ नियंत्रण आदेश(फ्लड कण्ट्रोल आर्डर) में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी मशीनरी, संचालन की योजना और जल निकासी प्रणाली, नदी तटबंधों, नियामकों, पंपिंग स्टेशनों आदि से संबंधित सभी जरुरी जानकारी शामिल होती है। साथ ही इसमें सभी नोडल एजेंसीज के कण्ट्रोल सेंटर के संपर्क नंबर और संबंधित एजेंसियों/विभागों के बीच सक्रिय भागीदारी और समन्वय के साथ बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी सामिल होती है|