*खेदपूर्ण है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत चिल्ला खादर के यह लोग गत 2 दिन से एस.डी.एम. (पूर्व) एवं एस.डी.एम. (दक्षिण) के सीमा विवाद में फंसे हैं और उन तक कोई राहत नहीं पहुंच रही – वीरेन्द्र सचेदवा
*दिल्ली भाजपा ने आज बाढ़ पीड़ितों के लिये 11 स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर चलाये
*भाजपा के जिलाध्यक्षों को युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार रखने को कहा गया है जो कि आवश्यकता पड़ने पर रात दिन बाढ़ राहत का काम कर सकें – वीरेन्द्र सचदेवा
*सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी एवं गौतम गंभीर राहत कार्य में स्वयं जुटे हैं और आज विभिन्न कैम्पों में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया – वीरेन्द्र सचदेवा
*केजरीवाल के दो-दो मंत्री यमुना में नाव में बैठकर सैर कर रहे हैं लेकिन जो लोग बाढ़ में डूब गए उन्हें निकालने के लिए नाव की व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गई – रामवीर सिंह बिधूड़ी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज स्वयं नांव द्वारा चिल्ला यमुना खादर क्षेत्र के एक टापू पर फंसे लगभग 100 लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें भोजन सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत चिल्ला खादर के यह लोग गत 2 दिन से एस.डी.एम. (पूर्व) एवं एस.डी.एम. (दक्षिण) के सीमा विवाद में फंसे हैं और उन तक कोई राहत नहीं पहुंच रही थी और आज हम मानवीयता के आधार पर इनके बीच आये हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिती में पार्टी द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीडितों के लियें लगाये राहत एवं भोजन शिविरों के लियें 8 टेम्पो खाध सामाग्री एवं कुछ आवश्यक दवाइयाँ भेजीं।
इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने कल आठ राहत शिविर शुरू किये थे और आज तीन नये राहत शिविर उसमें जोड़े गये हैं और हमारे 4 सांसद डॉ. हर्ष वर्धन, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री मनोज तिवारी एवं श्री गौतम गंभीर राहत कार्य में स्वयं जुटे हैं।

भाजपा के कैम्प यमुना बाजार, सभापुर, घोण्डा तीसरा पुश्ता, गढ़ी मैंडू, गांधी नगर लोहा पुल, अक्षरधाम कॉमनवेल्थ विलेज के पास, समस्तीपुर गांव के पास, मयूर विहार-1 मेट्रो के सामने, मयूर विहार एक्सटेंशन, पुराना पलटनपुर भैरव मार्ग, जैतपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे हैं जिनका संचालन कार्य प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह देख रहे हैं।
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों को बाढ़ राहत कार्य के लिये युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार रखने को कहा गया है जो कि आवश्यकता पड़ने पर रात दिन काम कर सकें ना सिर्फ यमुना के तटीय इलाकों के विस्थापितों के बीच बल्कि ऐसे शहरी क्षेत्रों में जलभराव होगा वहाँ भी राहत काम करेंगे।
राहत सामग्री जारी करते हुये नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा में हमने कई बार अरविंद केजरीवाल से कहा कि बरसात की पानी की निकासी के लिए आपने क्या उपाय किए हैं, उसकी जानकारी दें लेकिन हर बार हमारे सावलों का जबाव दिए बिना ही केजरीवाल निकल जाते थे और आज जब दिल्ली डूब रही है तो सच्चाई बाहर आ गई कि केजरीवाल सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दो-दो मंत्री यमुना में नाव में बैठकर सैर कर रहे हैं लेकिन जो लोग बाढ़ में डूब गए उन्हें निकालने के लिए नाव की व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गई। दिल्ली में आज से पहले ऐसी कभी भी स्थिति हमने नहीं देखी थी।
सांसद डॉ. हर्ष वर्धन यमुना बाजार क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिले एवं भोजन वितरण किया, सांसद रमेश बिधूड़ी जैतपुर में और सांसद गौतम गंभीर ने मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन के कैम्प में भोजन वितरण किया। सांसद मनोज तिवारी ने सभापुर, घोण्डा तीसरा पुश्ता, गढ़ी मैंडू में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री का वितरण किया।

