दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने नगर निगम द्वारा सम्पत्ति पंजीकरण शुल्क में की गई वृद्धि का विरोध किया

Listen to this article

*आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम जनता पर लगातार टैक्सों का बोझ बढ़ा रहा है, दिल्ली भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है – वीरेन्द्र सचदेवा

*नगर निगम में भाजपा ने लगातार 15 वर्ष सेवा की पर जनता पर कोइ अतिरिक्त सम्पत्तिर कर बोझ नहीं डाला था – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी जब से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में आई है लगातार जनता पर टैक्सों का बोझ बढ़ा रही है और आज इसी श्रृंखला में दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति पंजीकरण में निगम शुल्क में 1 प्रतिशत की वृद्धि की है।

सचदेवा ने कहा है कि अभी अप्रैल, 2023 में दिल्ली नगर निगम ने सम्पत्तिर कर में 1 प्रतिशत शिक्षा शुल्क जोड़ा था, जनता पर सम्पत्ति कर समय पर जमा करने वालों की छूट को 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया था, सम्पत्ति कर की गणना का फैक्टर इस तरह बढ़ाया था कि सम्पत्ति कर में लगभग 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि सभी वर्गों के करदाताओं पर हुई।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम जनता पर लगातार टैक्सों का बोझ बढ़ा रहा है, दिल्ली भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है और हम जनता के बीच केजरीवाल सरकार को बेनकाब करेंगे।

सचदेवा ने कहा है कि नगर निगम में भाजपा ने लगातार 15 वर्ष सेवा की पर जनता पर कोइ अतिरिक्त सम्पत्तिर कर बोझ नहीं डाला था।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *